रहस्यमयी निमोनिया के आउटब्रेक के चलते चीन आने-जाने पर तुरंत लगाएं बैन: बाइडन से 5 सीनेटर
5 अमेरिकी सीनेटर ने राष्ट्रपति जो बाइडन से अनुरोध किया है कि रहस्यमयी निमोनिया के आउटब्रेक के चलते चीन आने-जाने पर तुरंत बैन लगाया जाए। उन्होंने लिखा, "स्वास्थ्य संकट को लेकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) का झूठ बोलने का लंबा इतिहास रहा है...डब्ल्यूएचओ की कार्रवाई...का इंतज़ार न करते हुए अमेरिकियों के स्वास्थ्य और..अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिए कदम उठाना होगा।"