रहस्यमयी निमोनिया फैलने से मरीज़ों से भरे चीन के अस्पताल
चीन में रहस्यमयी निमोनिया फैलने की खबरों के बीच देश के अस्पताल मरीज़ों से भर गए हैं जिनमें अधिकतर बच्चे हैं। चीन के कई स्कूलों ने शिक्षकों-छात्रों के बीमार होने की वजह से छुट्टी घोषित कर दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि वह चीन में अपने टेक्निकल पार्टनरशिप्स व नेटवर्क के ज़रिए डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के संपर्क में है।