रहाणे और उनकी पत्नी राधिका दूसरी बार बनेंगे माता-पिता, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका रहाणे ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की है कि वे दूसरी बार माता-पिता बनेंगे। राधिका ने बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर कैप्शन लिखा, "अक्टूबर 2022।" अजिंक्य और राधिका की पहली संतान बेटी आर्या हैं जिनका जन्म अक्टूबर, 2019 में हुआ था। गौरतलब है, अजिंक्य और राधिका ने 2014 में शादी की थी।

Load More