रांची एयरपोर्ट पर क्रिकेटर रॉबिन मिंज़ के पिता से मिले शुभमन, बतौर सिक्योरिटी गार्ड हैं तैनात

भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने विकेटकीपर-बल्लेबाज़ व जीटी के खिलाड़ी रॉबिन मिंज़ के पिता से रांची एयरपोर्ट पर मुलाकात की है। रॉबिन के पिता रांची एयरपोर्ट पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। शुभमन ने रॉबिन के पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "आपकी कड़ी मेहनत प्रेरणादायक है। आईपीएल में आपको देखने के लिए उत्सुक हूं।"

Load More