रांची के चिड़ियाघर में बाघिन के नीचे दबने से उसके 4 नवजात शावकों की हुई मौत
रांची (झारखंड) के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के नीचे दबने से उसके 4 नवजात शावकों की मौत हो गई है। चिड़ियाघर के पशुचिकित्सक ओपी साहू ने बताया कि बाघिन 'गौरी' ने 10 मई को 4 शावकों को जन्म दिया और फिर वह शावकों पर गिर गई जिसके नीचे दबकर चारों शावकों की 'दम घुटने' से मौत हो गई।