रांची के मॉल में फोन से लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बना रहे शख्स को महिला ने पकड़ा
रांची (झारखंड) के मॉल में एक शख्स हाथ में हेलमेट लटकाकर और उसमें मोबाइल फोन रखकर ड्रेस पहने लड़की का वीडियो बना रहा था जिसे एक महिला ने पकड़ लिया। महिला ने रेडिट पर लिखा, "पहले लगा कि वह लड़की के साथ है...कुछ गलत लगा तो मैंने उसका हाथ पकड़ा।" उसके फोन में लड़की और अन्य महिलाओं के वीडियो मिले।