रांची के शख्स पर मॉडलिंग में करियर बनाने की कोशिश कर रही युवती के रेप का केस दर्ज
मॉडलिंग में करियर बनाने की कोशिश कर रही एक युवती ने रांची (झारखंड) के एक शख्स पर रेप का केस दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम यश बताया था लेकिन उसका नाम तनवीर है और उसने धर्म बदलकर शादी का दबाव बनाया था। बकौल युवती, 'द केरल स्टोरी' देखकर उसे शिकायत करने का हौसला मिला।