रांची ज़मीन घोटाला मामले में आईएएस अधिकारी छवि रंजन के खिलाफ ईडी ने दायर की चार्जशीट
झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन समेत 10 लोगों के खिलाफ ईडी ने कथित अवैध भूमि सौदों में संलिप्तता को लेकर अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। वहीं, ईडी ने मामले में रांची में दो जगहों पर 11.71 एकड़ ज़मीन ज़ब्त की है। गौरतलब है कि ईडी ने छवि को 4 मई को गिरफ्तार किया था।