रांची में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहला टी20I मैच देखने पहुंचे धोनी और उनकी पत्नी साक्षी
पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी और उनकी पत्नी साक्षी शुक्रवार को रांची में न्यूज़ीलैंड-भारत के बीच खेले जा रहे पहले टी20I मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम से कपल की तस्वीरें सामने आईं जिसमें धोनी हाथ हिलाते दिखे। गौरतलब है, धोनी गुरुवार को भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे और उन्होंने खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ से बातचीत की थी।