रांची में पैगंबर पर बयान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में दो लोगों की हुई मौत
अधिकारियों के मुताबिक, पैगंबर मोहम्मद पर पूर्व बीजेपी नेता नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल की टिप्पणी को लेकर रांची (झारखंड) में शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में घायल हुए लोगों में से दो की मौत हो गई है। इस हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे जिसके बाद कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगाया गया था।