रांची में फैन के साथ धोनी की तस्वीर हुई वायरल, ट्विटर यूज़र ने कहा- वह बूढ़े हो रहे हैं
रांची में एक फैन के साथ पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी की एक तस्वीर ट्विटर पर वायरल हो गई है और धोनी के इस लुक पर कई फैन्स ने कमेंट किए। एक यूज़र ने लिखा, "वह बूढ़े हो रहे हैं।" एक अन्य ने लिखा, "अपने पसंदीदा खिलाड़ी को बूढ़ा होते देखना दुखद है।" गौरतलब है, आईपीएल-2023 में धोनी खेलते दिखेंगे।