रांची में मतदान करने पहुंचे एमएस धोनी, फैन्स ने सेल्फी लेने के लिए घेरा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में शनिवार को रांची (झारखंड) में मतदान किया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में धोनी के मतदान केंद्र पर पहुंचते ही फैन्स उन्हें घेरते, चिल्लाते और उनका पीछा करते हुए नज़र आ रहे हैं। कई फैन्स उनके साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे।