रांची-दिल्ली फ्लाइट में बच्चे को सांस लेने में हुई दिक्कत, आईएएस अफसर व डॉक्टर ने बचाया

रांची से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक 6 माह के बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद आईएएस अधिकारी डॉक्टर नितिन कुलकर्णी और रांची सदर अस्पताल के एक डॉक्टर ने उसकी जान बचाई। डॉक्टरों ने इमरजेंसी ऑक्सीजन मास्क और दवाओं की मदद से बच्चे को बचाया। बकौल परिजन, बच्चे को हृदय संबंधी बीमारी है।

Load More