राकेश टिकैत व उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स दिल्ली से हुआ गिरफ्तार
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत और उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले विशाल नामक शख्स को उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है, गुरुवार को राकेश टिकैत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी थी।