राखी बांधने अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' पहुंचीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रक्षाबंधन के मौके पर ऐक्टर अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' जाकर उनको राखी बांधी। इसके बाद सीएम ने कहा, "मैं आज बेहद खुश हूं, मैं भारत के रत्न अमिताभ बच्चन से मिली और उन्हें राखी बांधी। मुझे यह परिवार बहुत पसंद है।" टीएमसी ने बच्चन परिवार के साथ सीएम की तस्वीरें शेयर कीं।