राखी सावंत ने मां के निधन के बाद लिखा पोस्ट, कहा- अब मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा
राखी सावंत ने अपनी मां जया भेड़ा की ब्रेन कैंसर से मौत होने के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "आज मेरी मां का हाथ सिर से उठ गया और मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा।" राखी ने आगे लिखा, "अब कौन मेरी पुकार सुनेगा और कौन मुझे गले लगाएगा मां।"