राखी सावंत ने मुझे फंसाया है: अलग होने के बाद उनके पूर्व पति आदिल दुर्रानी
ऐक्ट्रेस राखी सावंत के पूर्व पति आदिल दुर्रानी ने कहा है कि राखी और कुछ लोगों ने उन्हें फंसाया है। आदिल ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, "मैं अपना पक्ष सही तरीके से बताऊंगा...आज या कल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।" राखी ने आदिल पर मारपीट करने, पैसे चुराने और दूसरी महिला से विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाया था।