राघव को सलाहकार समिति का प्रमुख बनाना उन्हें सीएम बनाने के समान: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष
पंजाब में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने 'आप' सांसद राघव चड्ढा को राज्य की अस्थाई सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाने पर ट्वीट किया, "राघव की नियुक्ति...उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के समान है।" उन्होंने लिखा, " पंजाबियों ने इस बदलाव के लिए वोट नहीं किया...लगता है...(मुख्यमंत्री) भगवंत मान ने पंजाब सरकार को ठेके पर दे दिया है।"