राघव चड्ढा ने टाइप-7 बंगले को लेकर निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दिल्ली एचसी में की अपील
'आप' सांसद राघव चड्ढा ने निचली अदालत के एक फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की है। दरअसल, कोर्ट ने कहा था कि टाइप-7 बंगले का आवंटन रद्द होने के बाद चड्ढा दावा नहीं कर सकते कि सांसद के रूप में कार्यकाल पूरा होने तक उन्हें बंगले पर कब्ज़ा जारी रखने का अधिकार है। मामले में कल सुनवाई होगी।