राघव चड्ढा ने सगाई में 'वे माही' गाने पर थिरक रहीं परिणीति को किया किस, वीडियो हुआ वायरल
'आप' सांसद राघव चड्ढा और ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें राघव की बांह पकड़े हुए परिणीति 'वे माही' गाने पर थिरकती दिख रही हैं। उन्होंने राघव को देखकर गाने के बोल 'जित्थे वी तू चलना है, माही मैं तेरे पीछे पीछे चलना' गाए जिसके बाद राघव ने उन्हें किस कर गले लगा लिया।