राघव चड्ढा बोले- सदन में सबसे युवा हूं, उम्मीद है प्यार मिलेगा; उप-राष्ट्रपति ने दिया जवाब
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा बुधवार को राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद ‘आप’ सांसद राघव चड्ढा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, “उम्मीद है सदन का सबसे युवा सदस्य होने के नाते मुझे...आपका विशेष प्यार मिलेगा।” इस पर उप-राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, "जिन्हें मैं सबसे अधिक प्रेम करता हूं उन्हें सबसे अधिक कष्ट सहना पड़ता है।"