राघव चड्ढा से सगाई की रिपोर्ट्स के बीच सजाया गया ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का मुंबई वाला घर
'आप' नेता राघव चड्ढा से सगाई की रिपोर्ट्स के बीच ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के बांद्रा (मुंबई) स्थित घर को लाइट्स से सजाया गया है। रिपोर्ट्स हैं कि दोनों 13 मई को दिल्ली में करीब 150 लोगों की मौजूदगी में सगाई करेंगे। 'आप' सांसद संजीव अरोड़ा ने पिछले महीने राघव और परिणीति को उनके 'यूनियन' के लिए बधाई दी थी।