राज कुंद्रा ने शिल्पा को ₹38 करोड़ में बेचा था अपना ₹80 करोड़ का फ्लैट: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिज़नेसमैन राज कुंद्रा ने 2022 में अपना ₹80 करोड़ का जुहू वाला फ्लैट पत्नी शिल्पा शेट्टी को ₹38 करोड़ में बेचा था। ऐसा कथित तौर पर मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी की जांच शुरू होने के बाद किया गया। बकौल रिपोर्ट्स, ईडी को लगता है कि संपत्ति की कुर्की से बचने के लिए दंपति ने ऐसा किया।