राज ठाकरे की मांग के बाद बीजेपी ने अंधेरी ईस्ट सीट पर उप-चुनाव न लड़ने का किया एलान
बीजेपी ने मुंबई की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के खिलाफ उप-चुनाव न लड़ने का एलान किया है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि यह देवेंद्र फडणवीस का अच्छा निर्णय है और बीजेपी उम्मीदवार मुरजी पटेल नामांकन वापस लेंगे। राज ठाकरे ने फडणवीस को पत्र लिखकर उम्मीदवार नहीं उतारने की मांग की थी।