राज ठाकरे को तोहफे में दी गई बाबरी मस्जिद विध्वंस से निकली ईंट, सामने आई तस्वीर
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेता बाला नंदगांवकर ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख राज ठाकरे को तोहफे में एक ईंट दी जिसे वह दिसंबर-1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद वापस लाए थे। नंदगांवकर ने कहा, "मैं हमेशा से राम मंदिर बनने पर यह ईंट बालासाहेब ठाकरे को देना चाहता था। अफसोस है कि... बालासाहेब हमारे साथ नहीं हैं।"