राजकोट अग्निकांड में ही जल गया था गेम जोन का मालिक
राजकोट के टीआरपी गेम जोन में हुए अग्निकांड मामले में बड़ी खबर सामने आई है। गेम जोन के एक मालिक प्रकाश हिरेन की उसी आग दुर्घटना में मौत हो गई है। प्रकाश हिरेन के पास गेम जोन की 60% से ज्यादा संपत्ति पर मालिकाना हक था। डीएनए सैंपलिंंग से उसकी मौत की पुष्टि हुई है।