राजकोट के गेमिंग ज़ोन आग हादसे को लेकर सह-मालिक व मैनेजर हुआ गिरफ्तार
राजकोट (गुजरात) में एक गेमिंग ज़ोन में भीषण आग लगने की घटना के बाद ज़ोन के सह-मालिक युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, ज़ोन के संचालकों ने अग्निशमन विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं लिया था। घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।