राजदूत के वीडियो शेयर करने के बाद एनडीएमसी ने डेनमार्क के दूतावास के पास से हटाया कूड़ा

भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन द्वारा दिल्ली में डेनमार्क के दूतावास के पास पड़े कूड़े का वीडियो ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने दूतावास के पास से कूड़ा हटा दिया है। स्वेन ने अपना वीडियो डिलीट कर दिया है। एक वीडियो में उन्होंने कहा, "एनडीएमसी के शानदार लोगों ने कार्रवाई की है...धन्यवाद।"

Load More