राजद्रोह कानून को पूरी तरह निरस्त किया जाएगा: गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बताया है कि राजद्रोह कानून को पूरी तरह निरस्त किया जाएगा। उन्होंने लोकसभा में 'भारतीय न्याय संहिता विधेयक-2023', 'भारतीय साक्ष्य विधेयक-2023' और 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक-2023' नामक तीन विधेयक पेश किए हैं। बकौल शाह, 1860 से आपराधिक न्याय प्रणाली अंग्रेज़ों द्वारा बनाए गए कानूनों के मुताबिक चल रही है।