राजनयिक तनाव के बीच भारत पहुंचे मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर
भारत और मालदीव में राजनयिक तनाव के बीच मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर बुधवार को दिल्ली पहुंच गए। ज़मीर गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आपसी हित के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। हाल ही में मालदीव सरकार ने भारत के लोगों से मालदीव के पर्यटन में भागीदारी बढ़ाने का अनुरोध किया था।