राजनयिक विवाद के बीच विदेश मंत्री ने मालदीव के विदेश मंत्री से की मुलाकात
राजनयिक विवाद के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर से गुरुवार को युगांडा में मुलाकात की। जयशंकर ने कहा, "भारत-मालदीव संबंधों पर एक स्पष्ट बातचीत हुई। गुटनिरपेक्ष आंदोलन से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई।" जयशंकर युगांडा में होने वाले गुटनिरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।