राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री से नहीं मिलाया हाथ, वीडियो सामने आया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को द्विपक्षीय बैठक के दौरान अपने चीनी समकक्ष जनरल ली शांगफू से हाथ नहीं मिलाया। एक वीडियो में वह हाथ जोड़कर उनका स्वागत करते दिखे जबकि उन्होंने अपने अन्य समकक्षों का स्वागत करने के लिए उनसे हाथ मिलाया था। दरअसल, गलवान घाटी में झड़प के बाद चीनी रक्षा मंत्री का यह पहला दौरा है।

Load More