राजनाथ सिंह ने शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए लॉन्च की 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य ऑपरेशन के दौरान हताहत होने वाले सशस्त्र बलों के जवानों के परिवारों की मदद के लिए शुक्रवार को 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट लॉन्च की। राजनाथ ने कहा, "अपील करता हूं कि सब इसमें योगदान करें।" इस वेबसाइट के ज़रिए आम नागरिक 'आर्म्ड फोर्सेज़ बैटल कैज़ुअल्टी वेलफेयर फंड' में सीधा योगदान दे सकेंगे।