राजनीति छोड़ कानून व्यवस्था पर ध्यान दें एलजी: मालीवाल को कार से घसीटे जाने पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को शख्स द्वारा कार से घसीटे जाने पर कहा है, "दिल्ली के उप-राज्यपाल से निवेदन है कि कुछ दिन राजनीति छोड़ कर कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।" उन्होंने कहा, "दिल्ली में गुंडों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि महिला आयोग की अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं हैं।"