राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता: अजित की शरद पवार को दी गई सलाह पर लालू
एनसीपी नेता अजित पवार द्वारा शरद पवार को रिटायरमेंट की सलाह देने पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है, "राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता।" उन्होंने कहा, "हम शरद के साथ हैं और इससे विपक्षी एकता को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।" बकौल लालू, क्या वह (शरद पवार) सिर्फ किसी के कहने से रिटायर हो जाएंगे।