राजनीतिक नफरत के कारण मेरी हत्या करने की कोशिश की गई थी: स्लोवाकिया के पीएम
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने हमलावर द्वारा उन्हें गोली मारे जाने को लेकर कहा है कि विरोधियों द्वारा फैलाई गई राजनीतिक नफरत के कारण हमलावर ने उनकी हत्या की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, "मेरे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि यह एक अकेले पागल व्यक्ति द्वारा किया गया हमला था। मैं कानूनी कार्रवाई नहीं करूंगा।"