राजनीतिक बदले की कार्रवाई: अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा से सीबीआई की पूछताछ पर टीएमसी
पश्चिम बंगाल से जुड़े कोयला घोटाला मामले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से पूछताछ की है। इस पर टीएमसी के महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि यह बीजेपी द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध के अलावा और कुछ नहीं है। इस केस में रुजिरा से पहली बार सीबीआई ने फरवरी-2021 में पूछताछ की थी।