राजनीतिक विश्लेषक ने कहा- इसरो वैज्ञानिकों को 3 माह से नहीं मिला वेतन; सरकार ने किया खंडन
राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि इसरो के वैज्ञानिकों को 3 माह से वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, "आप फैक्ट चेक कर सकते हैं।" सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक हैंडल ने 'X' पर लिखा, "यह दावा फर्ज़ी है। इसरो के वैज्ञानिकों को हर माह के आखिरी दिन पर वेतन मिलता है।"