राजनीतिक संरक्षण के चलते बृजभूषण पर नहीं हुई एफआईआर: रेसलर्स के धरने के समर्थन में जयंत
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर धरना दे रहे रेसलर्स के समर्थन में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने कहा, "राजनीतिक संरक्षण के कारण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है। सॉलिसिटर जनरल खुद सरकार का पक्ष रख रहे हैं।"