राजपोपट को राजीव गांधी फाउंडेशन से मिली थी स्कॉलरशिप, कांग्रेस बोली 'भक्त कंफ्यूज़ हो गए'
संस्कृत व्याकरण की 2,500 साल पुरानी समस्या हल करने वाले भारतीय छात्र ऋषि राजपोपट को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि उन्हें कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप राजीव गांधी फाउंडेशन ने दी थी। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ऋषि की भक्तों ने खूब प्रशंसा की और जब स्कॉलरशिप का पता चला तो भक्त कंफ्यूज़ हो गए।