राजभवन में डिप्टी सीएम की कुर्सी पर लगी पर्ची हटाकर सीएम नीतीश के साथ बैठे अशोक चौधरी
बिहार में राजनीतिक परिवर्तन की अटकलों के बीच शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में हाई टी कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नदारद रहे। सामने आए एक वीडियो में कार्यक्रम में बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगल में रखी उप-मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली दिखाई दी जिसपर लगी पर्ची हटाकर मंत्री अशोक चौधरी वहां बैठ गए।