राजश्री प्रोडक्शंस ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पूरे किए 75 साल, पीएम मोदी ने दी बधाई
राजश्री प्रोडक्शंस ने मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 75 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर राजश्री प्रोडक्शंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे बधाई संदेश को ट्विटर पर शेयर किया है। पत्र में लिखा है, "आपने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की सुंदरता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न माध्यमों- सिनेमा/टेलीविज़न/म्यूज़िक द्वारा दर्शकों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया है।"