राजस्थान एचसी के चीफ जस्टिस होंगे न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव, कॉलेजियम ने की अनुशंसा
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा कर दी है। गौरतलब है कि वह वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। इसके अलावा कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश अरूण भंसाली को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की है।