राजस्थान एचसी ने शिक्षक भर्ती मामले में आरएसएसबी के चेयरमैन को किया तलब
राजस्थान हाईकोर्ट ने टीचर ग्रेड थर्ड लेवल-1 की भर्ती के मामले में कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) के चेयरमैन को तलब किया है। हाईकोर्ट ने चेयरमैन को बीते 3 साल की भर्ती परीक्षाओं के रिकॉर्ड लेकर 7 मार्च को पेश होने को कहा है। दरअसल, परीक्षा की आंसर-की में गड़बड़ी की शिकायत के बाद करीब 21,000 पदों पर भर्ती लंबित है।