राजस्थान एचसी ने सड़क पर जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली महिला को मुआवज़ा देने का दिया आदेश
राजस्थान हाईकोर्ट ने सड़क पर जुड़वां बच्चों को जन्म देने के 2016 के एक मामले में केंद्र व राज्य सरकार को पीड़ित महिला को ₹4 लाख मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। दरअसल, महिला के पास ममता कार्ड नहीं होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था व जन्म के बाद शिशुओं की मौत हो गई थी।