राजस्थान एनएमएमएस स्कॉलरशिप के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन; मिलेंगे ₹1,000/माह
राजस्थान काउंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन 16 सितंबर से नैशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) योजना की आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके तहत आयोजित परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं-12वीं तक ₹1,000/माह दिए जाएंगे। हालांकि, स्कॉलरशिप का लाभ लेते रहने के लिए विद्यार्थियों को पहली बार में ही 10वीं में 60% व 11वीं में 55% लाना अनिवार्य है।