राजस्थान और एमपी के बीच जारी जल विवाद सुलझा, 13 ज़िलों में खत्म होगा पेयजल संकट
ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच वर्षों से जारी विवाद खत्म हो गया है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच रविवार को मुलाकात के बाद मामले पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार, इस योजना से राजस्थान में 2.8 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई और 13 ज़िलों में पेयजल का संकट खत्म होगा।