राजस्थान और टोंक के चुनाव पर लाहौर की नज़र है: बीजेपी सांसद बिधूड़ी
बीजेपी सांसद और टोंक के पार्टी प्रभारी रमेश बिधूड़ी ने एक चुनावी सभा में कहा है, "राजस्थान के चुनाव और टोंक के चुनाव पर लाहौर (पाकिस्तान) की नज़र है।" उन्होंने कहा, "देखना होगा कि 25 नवंबर को मतदान के बाद देश में लड्डू बंटेंगे या लाहौर में।" बकौल बिधूड़ी, टोंक में बैठे लोग पीएफआई के लोगों को रोटी खिलाते हैं।