राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने 2024 में सीईटी कराए जाने को लेकर दी जानकारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने राज्य में 2024 में सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) कराए जाने को लेकर जानकारी दी है। आलोक ने बताया, "2023 की 12वीं और स्नातक स्तर के सीईटी के स्कोर अभी भी मान्य हैं।" उन्होंने बताया, "2024 में भी सीईटी कराया जाएगा और हम प्रयास करेंगे कि इसे जुलाई या अगस्त में कराएं।"