राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कनिष्ठ लेखाकार (जूनियर अकाउंटेंट) के 5,190 और तहसील राजस्व लेखाकार के 198 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी राजस्थान के भर्ती पोर्टल https://recruitment.rajasthan.gov.in/ से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा आगामी 11 फरवरी को दो पालियों में होनी प्रस्तावित है।